Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ, 2nd Test: Day 1 Stats Review: पुणे में सुंदर ने रचा इतिहास, अश्विन ने इस मामले में नाथन लियोन को छोड़ा पीछे

R Ashwin & Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

IND vs NZ, 2nd Test: Day 1 Stats Review: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन के अंत तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं, टीम 243 रनों से पीछे चल रही है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

टीम की शुरुआत तो अच्छी थी, लेकिन टीम पहली पारी में 259 रनों पर ऑलआउट हो गई। डेवोन कॉनवे (76) और रचिन रवींद्र (65) ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत के लिए पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 23.1 ओवरों में 59 रन देकर सात विकेट झटके।

सुदंर ने रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडल (3), डेरिल मिचेल (18), ग्लेन फिलिप्स (9), टिम साउदी (5), एजाज पटेल (4) और मिचेल सेंटनर (33) का विकेट चटकाया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 24 ओवर के स्पैल में 64 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आज खेल के पहले दिन कुछ बड़े रिकॉर्ड व आंकड़े बने और टूटे हैं, आइए आपको बताते हैं-

IND vs NZ, 2nd Test: Day 1 Stats Review: खेल के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपने नाम किए यह रिकॉर्ड

1 – रविचंद्रन अश्विन (189 विकेट) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

7 – रविचंद्रन अश्विन (531 विकेट) ने नाथन लियोन को पीछे छोड़कर टेस्ट में सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

1 – रविचंद्रन अश्विन (531 विकेट) ने नाथन लियोन को पीछे छोड़कर एक्टिव खिलाड़ियों में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

1 – वाशिंगटन सुंदर (7/59) ने पुणे में टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया।

2 – वाशिंगटन सुंदर (7/59) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

4 – रोहित शर्मा (11) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय कप्तान के रूप में चौथा सबसे अधिक शून्य का रिकॉर्ड बनाया।

1 – टिम साउदी (14) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से सबसे अधिक बार आउट किया।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...