Skip to main content

ताजा खबर

‘गेंदबाज आगे आए और…’ बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद कप्तान एडेन मार्करम 

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (BAN vs SA) के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका की मेजबान पर 7 विकेट से जीत के बाद खत्म हुआ।

दूसरी ओर, इस टेस्ट मैच को अपने नाम करने के बाद, साउथ अफ्रीका ने करीब 10 साल बाद एशिया में जीत हासिल की है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में गाले टेस्ट मैच में 153 रनों से जीत हासिल की थी।

तो वहीं यह साउथ अफ्रीका के बांग्लादेश में साल 2008 के बाद पहली जीत है। इससे पहले टीम ने यहां के चट्टोग्राम स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पारी और 205 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। तो वहीं बांग्लादेश पर साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद स्टैंड इन कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने बड़ा बयान दिया है। मुकाबले में जीत का श्रेय उन्होंने गेंदबाजों को दिया है।

Aiden Markram ने दिया बड़ा बयान

ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में जीत हासिल करने के बाद, एडेन मार्करम ने पोस्ट मैच के दौरान क्रिकबज के हवाले से कहा- वास्तव में टीम ने अच्छा प्रदर्शन, टीम के लिए यहां चार दिनों तक अच्छा प्रदर्शन करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। गेंदबाजों ने आगे आकर अच्छा प्रदर्शन किया और बल्ले से कुछ अच्छी साझेदारियों से हमें अच्छी बढ़त दिलाने में मदद मिली।

बांग्लादेश को भी श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और अच्छा स्कोर खड़ा किया। टॉस हारना वाकई अच्छा था, हम बल्लेबाजी भी करते। गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हमारे लिए काम किया। मुझे लगता है कि उपमहाद्वीप में ऐसा होता है, आप लगातार विकेट खोते हैं।

बांग्लादेश ने भी अच्छी गेंदबाजी की, पहली पारी के साथ-साथ दूसरी पारी में भी हमारे लिए कुछ अच्छी चीजें रहीं। यह बहुत सुखद है, कगिसो रबाडा वास्तव में लंबे समय से ऐसा कर रहा है। काइल का आना और आगे बढ़ना बहुत अच्छा है। वेरिन के लिए शतक एक विशेष बात है और उन्होंने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छी बल्लेबाजी की।

আরো ताजा खबर

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...

“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा

Vaughan Blasts ECB for Letting Archer Prioritise IPL Over England Duty (image via X) माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड द्वारा...

IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में, मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगा। राजस्थान रॉयल्स को अपने...