Skip to main content

ताजा खबर

दुनियाभर के तमाम फैंस ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट को दिया काफी प्यार, Viewership में भी देखने को मिला उछाल

दुनियाभर के तमाम फैंस ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट को दिया काफी प्यार Viewership में भी देखने को मिला उछाल

South Africa Women vs New Zealand Women, Final (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट का 91,030 प्रशंसकों ने लुफ्त उठाया जो पिछले सीजन की तुलना में 30% की प्रभावशाली वृद्धि थी।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में 27457 प्रशंसकों ने स्टेडियम में मैच का लुफ्त उठाया जो दक्षिण अफ्रीका के पिछले फाइनल मैच से 68% की वृद्धि थी। ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल में भी 21% की वृद्धि देखने को मिली थी।

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव Geoff Allardice ने कहा कि, ‘महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 इसका शानदार उदाहरण है। दुनियाभर के तमाम लोगों ने इस इवेंट का बेहतरीन तरीके से लुफ्त उठाया है और हम उन सबको धन्यवाद कहना चाहते हैं। महिला क्रिकेट को पूरी दुनिया से इतना सपोर्ट मिल रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि आगे भी हम तमाम फैंस को ऐसे ही खुश रखना चाहेंगे।’

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को किया अपने नाम

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल की बात की जाए तो न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। टीम की ओर से अमेलिया केर ने 43 रनों की पारी खेली थी जबकि सूजी बेट्स ने 32 रनों का योगदान दिया था। ब्रूक हैलीडे ने 38 रन बनाए थे। कप्तान सोफी डिवाइन फाइनल में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही और 6 रन के नीचे स्कोर पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की ओर से Nonkululeko Mlaba ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके थे।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन ही बना पाई थी। टीम की ओर से कप्तान Laura Wolvaardt ने 33 रन बनाए लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। अमेलिया केर ने गेंदबाजी से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...