Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: दूसरे टेस्ट में भी बारिश डालेगी खलल?? कैसा रहेगा पुणे का मौसम?? जानिए यहां

IND vs NZ (Pitch & Weather Report)

चिन्नास्वामी में पहले टेस्ट में जिस तरह से भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था, उसके बाद सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले पिच को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। इस मुकाबले भारत कैसे अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगा और काली मिट्टी की पिच पर स्पिनर्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहेगा, जिसे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पेश करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि, भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था जहां भारत को 8 विकेट से करारी हार मिली थी। बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी महज 46 रन पर सिमट गई थी।  इसके बाद बारिश ने लगातार मैच को प्रभावित किया और अंतत: भारत को हार का सामना करना पड़ा।

अब सवाल ये कि क्‍या पुणे में भी बारिश विलेन बन सकती है? आइये इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि गुरुवार 24 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर तक खेले जाने वाले इस टेस्‍ट मैच के दौरान पुणे में मौसम कैसा रहेगा? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि टेस्ट मैच के पांचों दिन कैसा मौसम रहेगा।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को पहले दिन बादल छाए रहने की स्थिति में शुरू होगा। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिनभर मैदान पर बादल सूरज के साथ आंखमिचौनी खेलते नजर आएंगे। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की वजह से कोई बाधा नहीं आएगी, क्योंकि इन 5 दिनों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

IND vs NZ: पुणे में पांच दिन के मौसम का हाल

24 अक्‍टूबर (पहला दिन) – बादल और धूप5 अक्‍टूबर (दूसरा दिन) – हल्की धूप

26 अक्‍टूबर (तीसरा दिन) – धूप

27 अक्‍टूबर (चौथा दिन) – हल्की धूप

28 अक्‍टूबर (पांचवां दिन) – अधिकतर धूप और सुहावना

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...