Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant की ये तस्वीर फैन्स को राहत देगी, पूरी तरह से फिट और खुश है उनका फेवरेट खिलाड़ी

Rishabh Pant की ये तस्वीर फैन्स को राहत देगी, पूरी तरह से फिट और खुश है उनका फेवरेट खिलाड़ी

Rishabh Pant And Axar Patel (Image Credit-Instagram)

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में Rishabh Pant ने काफी कुछ उतार-चढ़ाव देखा, जहां पंत पहले चोटिल हुए और फिर शतक बनाने से चूक गए। इस बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले कुछ ऐसी खबर और तस्वीर सामने आई है, जो पंत के फैन्स को राहत देगी और टीम इंडिया के कप्तान ये सब देख खुश होंगे।

चोटिल होने के बाद भी खेली शानदार पारी

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान Rishabh Pant के घुटने पर गेंद जा लगी थी, ये पंत का वो ही घुटना था जिसकी सड़क हादसे के बाद सर्जरी हुई थी। लेकिन उसके बाद भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए, जहां टीम इंडिया की दूसरी पारी में ये खिलाड़ी 99 रनों के स्कोर पर बोल्ड हो गया था और पंत खुद शतक पूरा ना करने पर दुखी थे।

Rishabh Pant के फैन्स खुश हो जाएंगे ये तस्वीर देख

*हाल ही में Rishabh Pant ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी।
*इस तस्वीर में विकटकीपर पंत नजर आए साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल के साथ में।
*साथ ही तस्वीर में ऋषभ नजर आ रहे थे काफी ज्यादा खुश और टेंशन फ्री।
*कोच गंभीर बता चुके हैं कि पंत फिट हैं, वो दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे कीवी टीम के खिलाफ।

हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी Rishabh Pant ने 

Rishabh Pant की ये तस्वीर फैन्स को राहत देगी, पूरी तरह से फिट और खुश है उनका फेवरेट खिलाड़ी

Rishabh Pant And Axar Patel (Image Credit-Instagram)

शमी ने दिया था इस खिलाड़ी को लेकर बयान

हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बयान दिया था, जो ऋषभ पंत की जबरदस्त वापसी से जुड़ा था। शमी ने कहा था कि- ऋषभ पंत के साथ मैंने NCA में काफी समय गुजारा था, जहां चोट से ठीक होने के बाद वो रिहैब कर रहे थे। आगे शमी बोले कि- मैंने उनकी तस्वीरें देखी जो सच में काफी डरावनी थी, जो मुझे सबसे ज्यादा प्रोत्साहित किया वो यह था कि शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज कहीं भी दुखी नजर नहीं आया और उनको हमेशा ही हंसते हुए देखा गया।

ये गेंदबाज भी वापसी के लिए कर रहा है कड़ी तैयारी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...