Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इन दो ऑलराउंडर्स को मिल सकता है मौका, हार्दिक पांड्या रेस से बाहर!

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इन दो ऑलराउंडर्स को मिल सकता है मौका हार्दिक पांड्या रेस से बाहर

IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

भारत की टीम नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया इन दिनों तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश कर रही है, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ टेस्ट मैच के एक दिन में कम से कम 10 से 15 ओवर फेंकने में सक्षम हो। हाल के दिनों में हार्दिक पांड्या रेड बॉल से प्रैक्टिस करते हुए जरूर नजर आए थे, लेकिन वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेले हैं तो टेस्ट सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए दो अन्य ऑलराउंडर्स को टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है, जिसमें से एक के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है, जबकि एक ऑलराउंडर इंटरनेशनल क्रिकेट में बिल्कुल नया है। युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टीम में चुने जा सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर BCCI कर सकती है बड़ा फैसला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो पुणे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के बाद चयनकर्ताओं की बैठक पुणे में हो सकती है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए टीम का ऐलान होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नितीश रेड्डी पेस ऑलराउंडर्स में पसंदीदा माने जा रहे हैं।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच खेलने हैं तो भारत का एक बड़ा दल ऑस्ट्रेलिया जाएगा। इसमें नेट बॉलर्स भी शामिल होंगे। नितीश रेड्डी के अलावा गाबा में दमदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी एक विकल्प हैं, जो चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।

पिछले सीजन में उन्होंने गेंद और बल्ले से रणजी ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया था। वहीं, टीम इंडिया के लिए उनको जितने भी मौके मिले हैं, उन्होंने छाप छोड़ी है। नितीश रेड्डी को तो इंडिया ए टीम में चुना गया है, जो ऑस्ट्रेलिया में मल्टी डेज गेम खेलने वाले हैं। नितीश रेड्डी को लेकर टीम मैनेजमेंट को देखना होगा कि क्या वे एक दिन में 10 से 15 ओवर फेंक सकते हैं और बल्लेबाजी में कैसा योगदान देते हैं।

रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में दो फर्स्ट क्लास मैच इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं और फिर इंट्रा स्क्वॉड मैच भी वे खेलेंगे। इन तीन मैचों के जरिए चयनकर्ता पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या वे ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लायक हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...