Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने की टीम की घोषणा, नूर अहमद की हुई वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने की टीम की घोषणा नूर अहमद की हुई वापसी

Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आज 22 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में स्पिन गेंदबाज नूर अहमद की वापसी हुई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

हालांकि, अब वह अफगान टीम की ओर से यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 6 नवंबर शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस टीम में टाॅप ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को शामिल नहीं किया है, क्योंकि वह अभी भी एंकल इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

जादरान की जगह टीम में जारी एमर्जिंग टी20 एशिया कप में अफगान टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे सेदिकुल्लाह अटल को शामिल किया गया है। इसके अलावा दाहिने पैर की हड्डी में मोच की वजह से स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

तो वहीं टीम घोषणा के समय एसीबी के सीईओ नसीब खान ने कहा- कैलेंडर वर्ष 2024 एसीबी और अफगानअटलान लाइनअप के लिए एक्शन से भरपूर और काफी सफल रहा है, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में। वनडे क्रिकेट हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, क्योंकि इससे हमें आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलती है।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज़ हसन, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांग्याल खरोती , एएम ग़ज़नफ़र, नूर अहमद, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे 6 नवंबर 2024 – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

दूसरा वनडे 9 नवंबर 2024 – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

तीसरा वनडे 11 नवंबर 2024 – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...