Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs NZ-W 2024 वनडे सीरीज: शेड्यूल, स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स यहां जानें

IND-W vs NZ-W 2024 वनडे सीरीज शेड्यूल स्क्वॉड लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स यहां जानें

IND-W vs NZ-W 2024 ODI Series

IND-W vs NZ-W 2024 ODI Series: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद तुरंत बाद न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा कर रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए सीरीज से जुड़ी और जानकारी डिटेल में जानते हैं।

न्यूजीलैंड महिला टीम ने एक मजबूत स्क्वॉड चुनने को देखेगी, जिसके लिए सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, अमेलिया केर और ली ताहुहू जैसे प्लेयर्स चयन के लिए उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत ने अपने सभी सीनियर क्रिकेटरों को शामिल किया है, क्योंकि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को वर्ल्ड कप में भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाया था, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की। लेकिन लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली, जिसके कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अब सब कुछ भूलकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने चाहेगी। ऋचा घोष अपनी परीक्षाओं के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जबकि पूजा वस्त्राकर को आराम दिया गया है। वहीं आशा शोभना अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला 2024 टीमें: (India Women vs New Zealand Women 2024 squads)

भारतीय महिला टीम (India Women)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, यास्तिका भाटिया, उमा छेत्री, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया मिश्रा।

न्यूजीलैंड महिला टीम (New Zealand Women)

लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, ब्रुक हॉलिडे, अमेलिया केर, इसाबेल गेज़, पोली इंगलिस, मौली पेनफोल्ड, हन्ना रोवे, ली ताहुहू, फ्रान जोनास, जेस केर

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला 2024 शेड्यूल: (India Women vs New Zealand Women 2024 Schedule)

24 अक्टूबर, पहला वनडे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद दोपहर 1:30 बजे (IST)
27 अक्टूबर, दूसरा वनडे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद दोपहर 1:30 बजे (IST)
29 अक्टूबर, तीसरा वनडे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद दोपहर 1:30 बजे (IST)

INDW vs NZW 2024 लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण डिटेल्स :

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2024 की लाइव स्ट्रीम भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जबकि स्पोर्ट्स18 वनडे सीरीज 2024 का भारत में प्रसारण करेगा।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

ENG vs IND: दूसरे वनडे में इंंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 16 जुलाई, गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...