Skip to main content

ताजा खबर

जाने आंध्रप्रदेश के CM Chandrababu Naidu ने एमएस धोनी और विराट कोहली में से किसे चुना?

जाने आंध्रप्रदेश के CM Chandrababu Naidu ने एमएस धोनी और विराट कोहली में से किसे चुना

N Chandrababu Naidu (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम एक से बढ़कर एक सुपरस्टारों से भरी हुई है। इस टीम ने क्रिकेट जगत को कई सुपरस्टार दिए हैं, जिसमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर आदि खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने फैंस के दिलों पर सालों तक राज किया है।

तो वहीं वर्तमान क्रिकेट की बात की जाए तो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली, आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहे हैं। दोनों ने टीम इंडिया के लिए एक साथ कई वर्षों तक क्रिकेट खेला है और दोनों ही खिलाड़ियों के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। कुछ फैंस कोहली को तो कुछ फैंस धोनी को अच्छा कप्तान और बल्लेबाज मानते हैं।

एक तरफ जहां धोनी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, तो वहीं कोहली इन दिनों प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी फैनबेस में लगातार इजाफा कर रहे हैं। दूसरी ओर, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N.Chandrababu Naidu) ने धोनी और कोहली से किसी एक को चुना है।

इस खिलाड़ी के फैन हैं चंद्रबाबू नायडू

बता दें कि यह वायरल वीडियो तेलुगू के किसी टेलीविजन शो की है। इस वीडियो में होस्ट बालकृष्ण भी नजर आ रहे हैं, जो चंद्रबाबू नायडू से विराट और धोनी में से किसी एक चुनने के लिए कहते हैं। तो वह जबाव देते हुए नायडू कहते हैं- मैं हमेशा विराट कोहली को पसंद करूंगा।

देखें एन चंद्रबाबू नायडू की यह वीडियो

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है भारतीय टीम

गौरतलब है कि इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट मैच को हारने के बाद, अब मेजबान भारत दूसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम का सामना करने के लिए एकदम तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 24 अक्टूबर से एमसीए स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...