Skip to main content

ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स के पिता पर लगा धर्मांतरण का आरोप, खार जिमखाना ने कैंसल की क्रिकेटर की सदस्यता

जेमिमा रोड्रिग्स के पिता पर लगा धर्मांतरण का आरोप, खार जिमखाना ने कैंसल की क्रिकेटर की सदस्यता

Jemimah Rodrigues

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार खेल के दम पर खूब नाम कमाया है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा था कि मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना ने उन्हें 2023 में तीन साल के लिए मानद सदस्यता प्रदान की। लेकिन अब एक ऐसी घटना घटी है, जिसके कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है।

दरअसल, जेमिमा के पिता इवान रोड्रिग्स पर क्लब परिसर में अनधिकृत धार्मिक गतिविधियां चलाने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक क्लब के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि इवान रोड्रिग्स ने धर्मांतरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके बाद 20 अक्टूबर को क्लब के वार्षिक आम सभा की बैठक में जेमिमा की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि खार जिमखाना के अध्यक्ष विवेक देवनानी ने कहा, “जेमिमा रोड्रिग्स को दी गई मानद तीन साल की सदस्यता आम बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों द्वारा पारित एक प्रस्ताव के अनुसार रद्द कर दी गई।”

यह हमारी नाक के नीचे हो रहा है- खार जिमखाना की प्रबंध समिति के सदस्य शिव मल्होत्रा

गौरतलब है कि जेमिमा 2023 में मानद खार जिमखाना सदस्यता पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर थीं। उनके पिता इवान एक क्रिकेट कोच हैं और उन पर पिछले डेढ़ साल में 35 कार्यक्रम आयोजित करने के लिए क्लब के प्रेसिडेंशियल हॉल का उपयोग करने का आरोप है। हालांकि, क्लब की परिसर के अंदर धार्मिक मामलों को शामिल न करने की सख्त नीति है और इसकी पुष्टि खार जिमखाना की प्रबंध समिति के सदस्य शिव मल्होत्रा ​​ने भी की है।

शिव मल्होत्रा ने कहा कि, हमें पता चला है कि जेमिमा के पिता ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज नाम के संगठन से जुड़े थे। उन्होंने लगभग डेढ़ साल के लिए प्रेसिडेंशियल हॉल बुक किया और 35 कार्यक्रम आयोजित किए। और हम सभी जानते हैं कि वहां क्या हो रहा था।

मल्होत्रा ने आगे कहा कि, हम पूरे देश में धर्मांतरण के बारे में सुनते हैं, लेकिन यहां हमारी नाक के नीचे हो रहा था। वहां नाच-गाना, महंगे संगीत उपकरण और बड़ी स्क्रीनें थीं। खार जिमखाना के संविधान के नियम 4ए के अनुसार, जिमखाना किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देता है।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...