Skip to main content

ताजा खबर

बीसीसीआई का आईसीसी में बजा डंका, जय शाह के चेयरमैन बनते ही बदल गया ये बड़ा नियम

बीसीसीआई का आईसीसी में बजा डंका जय शाह के चेयरमैन बनते ही बदल गया ये बड़ा नियम

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह (Jay Shah) को पिछले महीने, दुबई में हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बिना किसी विरोध के नया चेयरमैन चुना गया था। तो वहीं अब पांच साल से बीसीसीआई में जिम्मेदारी संभाल रहे जय शाह 1 दिसंबर से आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी संभालने वाले हैं।

हालांकि, अब खबर आ रही है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने नए चेयरमैन का मौजूदा कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। पहले चेयरमैन का कार्यकाल 2 साल का होता था, जिसे अब तीन साल का कर दिया गया है। इससे पहले कोई भी चेयरमैन दो साल के तीन कार्यकाल पूरा कर सकता था। लेकिन अब जबकि कार्यकाल की अवधि बढ़ गई है, तो किसी भी चेयरमैन को लगातार दो कार्यकाल के लिए ही चुना जा सकता है।

लेकिन शाह अब 2 लगातार दो बार इस पद पर बने रहेंगे, जिनकी अवधि 3-3 साल की होने वाली है। नियम में इस बड़े बदलाव के बाद, आईसीसी चेयरमैन के पद पर जय शाह लगातार छह साल तक काम करते हुए नजर आने वाले हैं।

साथ ही नए नियमों के अनुसार भविष्य में निर्वाचित अध्यक्षों को दोबारा नहीं चुना जा सकता है। आईसीसी में जय शाह मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। गौरतलब है कि बार्कले को 2020 में पहली बार चुना गया था। उसके बाद से उन्होंने 2 कार्यकाल पूरे कर लिए हैं।

महिला रैंकिंग के नियमों में भी हुआ बदलाव

चेयरमैन के पद के कार्यकाल में बदलाव के अलावा, ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की कमेटी (CEC) ने महिलाओं की रैंकिंग नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है। नए नियम के बाद आईसीसी रैंकिंग में आने के लिए किसी भी टीम, अब से हर साल वनडे और टी20 फॉर्मेट में कम से कम 8 मैच खेलने होंगे। इससे पहले 6 मैच खेलने का नियम था। वहीं रैंकिंग की वार्षिक अपडेट अब 1 अक्टूबर की बजाए, 1 मई को किया जाएगा।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...