Skip to main content

ताजा खबर

मुशफिकुर रहीम ने अपने की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने

मुशफिकुर रहीम ने अपने की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने

Mushfiqur Rahim

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim)  ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेश क्रिकेटर बन गए हैं।

बता दें कि पहला टेस्ट मैच ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां खेल के दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने ये कारनामा कर दिखाया है। वह अपने 93वें टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर चौका लगाकर इस माइलस्टोन तक पहुंचे।

बांग्लादेश क्रिकेट ने दी बधाई

उनके इस उपलब्धि पर बांग्लादेश क्रिकेट ने भी विकेटकीपर-बल्लेबाज को शुभकामनाएं दीं। बांग्लादेश क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को यह उपलब्धि अपने नाम करने वाला देश का पहला खिलाड़ी बनने पर बधाई दी।

Mushfiqur Rahim 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 106 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में काइल वेरेने के शतकीय पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए और विशाल बढ़त हासिल की। वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। वह अब भी साउथ अफ्रीका से 101 रन पीछे हैं।

टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही कगिसो रबाडा ने शादमान इस्लाम (1) और मोमिनुल हक (0) को चलता किया। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को केशव महाराज ने पवेलियन की राह दिखाई। शांतो ने 23 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर महमूदुल हसन जॉय 38* रन और मुशफिकुर रहीम 31* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...