
Mohammad Shami and Rishabh Pant (Pic Source-X)
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद चोटिल हो गए थे। तब से ही मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देखा नहीं गया है। बता दें कि, मोहम्मद शमी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
हाल ही में गुड़गांव में एक इवेंट के दौरान मोहम्मद शमी ने ऋषभ पंत को क्रेडिट दिया है। मोहम्मद शमी के मुताबिक ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद जबरदस्त वापसी की और टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनको ही देखकर अनुभवी तेज गेंदबाज को प्रोत्साहन मिला।
मोहम्मद शमी ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत के साथ मैंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काफी समय गुजारा जहां चोट से ठीक होने के बाद वो रिहैब कर रहे थे। मैंने उनकी तस्वीरें देखी जो सच में काफी डरावनी थी। जो मुझे सबसे ज्यादा प्रोत्साहित किया वो यह था कि शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज कहीं भी दुखी नजर नहीं आए। उनको हमेशा ही हंसते हुए देखा गया। वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे लेकिन उन्होंने अपना रिहैब हंसते हुए पूरा किया।
इससे मुझे भी काफी प्रोत्साहन मिला और काफी कुछ सीखने को भी मिला। उनकी सकारात्मक सोच ने मुझे शांत रहने की महत्वता के बारे में समझाया।’
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद गेंदबाजी सेशन को लेकर मोहम्मद शमी ने अपना पक्ष रखा
मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि, ‘अभिषेक नायर के साथ गेंदबाजी सेशन करके मुझे बहुत ही अच्छा लगा। इन सब चीजों से पहले मैं आधे रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि अपने शरीर पर मैं ज्यादा लोड नहीं देना चाहता था। हमने कल यह फैसला लिया की आखिरी दो सेशन में मैं पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करूंगा और अपना शत-प्रतिशत दूंगा। रिजल्ट भी काफी सकारात्मक निकले और मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द मैं ट्रैक में वापसी करूंगा।’
इस समय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें मोहम्मद शमी को भी भाग लेते हुए देखा जा सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा या नहीं।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

