Skip to main content

ताजा खबर

फैंस के लिए बुरी खबर आई सामने, ग्लासगो काॅमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट को किया गया बाहर 

फैंस के लिए बुरी खबर आई सामने ग्लासगो काॅमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट को किया गया बाहर

Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)

Commonwealth Games 2026: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि साल 2026 में होने वाले काॅमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट खेल को बाहर कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस बार यह खेल स्काॅटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

साथ ही बता दें कि क्रिकेट के अलावा 10 और खेलों को काॅमनवेल्थ गेम्स से बाहर किया गया है। इससे पहले साल 2022 में चीन के हांगझाऊ में हुए गेम्स में क्रिकेट खेल को शामिल किया गया था, लेकिन इस बार क्रिकेट आगामी काॅमनवेल्थ गेम्स में यह खेल देखने को नहीं मिलेगा।

इसके अलावा, क्रिकेट को CWG 2026 से बाहर करने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) की सीईओ केटी सैडलेयर (Katie Sadleir) हाल ही में आगे आईं और 2026 CWG को भविष्य के खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Katie Sadleir ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि केटी सैडलेयर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- 2026 के खेल कल के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक ब्रिज का काम करेंगे, भविष्य के लिए खेलों को वास्तव में सहयोगी, लचीले और टिकाऊ मॉडल के रूप में रीसेट और फिर से परिभाषित करने की हमारी यात्रा में एक रोमांचक पहला कदम जो लागत को कम करता है, पर्यावरणीय पदचिह्न को कम करता है और बढ़ाता है सामाजिक प्रभाव। ऐसा करने से मेजबानी करने में सक्षम देशों का दायरा बढ़ जाएगा।

साथ ही बता दें कि काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला और पुरुष श्रेणी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, आगामी काॅमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का खेल देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2028 में लास एंजलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा चुका है।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...