
Kane Williamson. (Photo by Nathan Stirk-ICC/ICC via Getty Images)
न्यूजीलैंड ने 36 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। हालांकि, अब दूसरे मैच से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं।
विलियमसन पहले टेस्ट मैच के लिए भी वे भारत नहीं आए थे और अभी भी वो न्यूजीलैंड में ही हैं। ऐसे में वो पुणे में गुरुवार 24 अक्टूबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं, क्योंकि वे रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
केन विलियमसन को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार 22 अक्टूबर को मीडिया रिलीज जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि केन विलियमसन अभी भी ग्रोइन स्ट्रेन के रिहैब से गुजर रहे हैं। विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इस चोट के कारण उनको बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था, क्योंकि वे रिकवरी मोड में थे।
वह अपनी रिकवरी पर काम करने के लिए न्यूजीलैंड में ही रहे और अब दूसरे टेस्ट से भी बाहर हैं और वे इस दौरान भी न्यूजीलैंड में रहेंगे। आखिरी टेस्ट मैच से पहले उनको लेकर बोर्ड फैसला अगले सप्ताह ले सकता है।
इस बीच न्यूजीलैंड की टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने उम्मीद जताई कि विलियमसन तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टीड ने कहा, “हम केन विलियमसन पर नजर रख रहे हैं और वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी 100 फीसदी फिट नहीं है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उस चोट में और सुधार होगा और वह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। हम उन्हें खुद को तैयार करने के लिए जितना संभव हो उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से सतर्क दृष्टिकोण अपनाना जारी रखेंगे।”
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

