Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, LA28 ओलंपिक में क्रिकेट मैच के होस्ट को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, LA28 ओलंपिक में क्रिकेट मैच के होस्ट को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

LA28 Olympics (Pic Source-X)

लॉस एंजेलिस ओलंपिक का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, इस शानदार मेगा इवेंट के 2028 संस्करण में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। LA28 के आयोजक क्रिकेट के मुकाबलों की मेजबानी के लिए एक उपयुक्त वेन्यू तलाश कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे न्यूयॉर्क है।

बता दें, लॉस एंजेलिस और भारत के बीच समय का अंतर 12 घंटे और 30 मिनट का है जिसका मतलब यह है कि भारत में ब्रेकफास्ट के दौरान लॉस एंजेलिस में रात 8 बजे एक प्राइम टाइम खेल ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। हालांकि न्यूयॉर्क और भारत के बीच समय का अंतर लगभग 9 घंटे और 30 मिनट है जो भारतीय दर्शकों के लिए काफी सही समय साबित हो सकता है।

इसके अलावा ईस्ट कोस्ट में सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले खेल भारतीय समय के अनुसार लगभग 8 बजे खेले जाएंगे और भारतीय फैंस के लिए यह बहुत ही सही समय है। कुछ ऐसी ही योजना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान बनाई थी जो मुकाबले USA में खेले गए थे। मैच के आयोजन के लिए आयोजकों को अभी वेन्यू को लेकर फैसला करना है।

Sportico की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बाकी नए खेलों की तरह क्रिकेट के वेन्यू को फाइनल करने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन वेन्यू बहुत ही कम है। दरअसल LA28 की आयोजक यही चाहते हैं कि भारतीय फैंस क्रिकेट का लुफ्त अच्छी तरह से उठा पाए और इसी के लिए उन्हें एक शानदार वेन्यू फाइनल करना होगा।

USA के अलग-अलग वेन्यू में क्रिकेट के मैच खेले जा सकते हैं

अगर क्रिकेट के मैच न्यूयॉर्क में खेले जाते हैं तो ऐसा पहली बार नहीं होगा कि कोई खेल होस्ट शहर से बाहर खेला जा रहा है। हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक के फुटबॉल के मैच फ्रांस में खेले गए थे और ऐसा ही कुछ LA28 ओलंपिक में क्रिकेट के लिए भी देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...