
मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ की जगह आने वाली रणजी ट्रॉफी मैच में अखिल हेरवाडकर को चुना गया है, उन्होंने अपने करियर में अब तक 41 मुकाबले खेले हैं। सोमवार 21 अक्टूबर को घोषित हुई टीम में एक और बदलाव तनुश कोटियान के रूप में देखने को मिला। कोटियान को टीम से रिलीज किया गया है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया जाने वाली इंडिया ए टीम में चुने गए हैं।
तनुष कोटियान की जगह 28 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर कर्श कोठारी को लाया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी एमसीए की मीडिया रिलीज में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि क्यों पृथ्वी शॉ को टीम से ड्रॉप किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिटनेस उनके साथ समस्या है। पृथ्वी शॉ ने एक इंस्टा स्टोरी में कहा है कि वे ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।
इस वजह से पृथ्वी शॉ को किया मुंबई की टीम से बाहर
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई टीम के चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना है कि शॉ का वजन बहुत ज्यादा है। यह भी पाया गया है कि वह नेट अभ्यास सत्रों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अनियमित रूप से उनमें भाग लेते हैं। वहीं, टीम में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी जैसे श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और यहां तक कि कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अपने अभ्यास सत्रों में नियमित रहते हैं।
लेकिन पृथ्वी शॉ लगातार अभ्यास सत्र छोड़ते आ रहे हैं। वह एक सत्र के बाद दो सत्र छोड़ देते हैं। एमसीए के एक सीनियर सूत्र के अनुसार, कप्तान और कोच सहित चयनकर्ता और टीम प्रबंधन, शॉ को टीम से बाहर रखने के अपने फैसले पर एकमत थे।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

