Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: फाइनल से 10 मिनट पहले संजू सैमसन को किया गया था ड्रॉप, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

T20 World Cup 2024: फाइनल से 10 मिनट पहले संजू सैमसन को किया गया था ड्रॉप, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Sabju Samson T20 World Cup Final (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सालों से चले आ रहे ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। उस फाइनल मैच को लेकर विकेटकीपटर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बड़ा खुलासा किया है। इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन एक भी मैच नहीं खेले थे, लेकिन सीधे फाइनल में खेलने वाले थे। हालांकि, टॉस से 10 मिनट पहले कप्तान रोहित शर्मा ने सैमसन को ड्रॉप करने का फैसला लिया था।

जाहिर तौर पर संजू सैमसन इससे नाखुश थे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने मैच शुरू होने से पहले उनको बता दिया था कि वे क्यों उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर रहे हैं। संजू सैमसन ने खेल पत्रकार विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में बताया कि, “फाइनल की सुबह बारबाडोस में, मेरा चांस बन रहा था खेलने के लिए। मुझे तैयार रहने के लिए बोला गया।

मैं तैयार था, लेकिन मुझे टॉस से पहले बोला गया कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं। हां, निश्चित तौर पर मैं थोड़ा निराश था। वॉर्मअप चल रहा था तो रोहित भाई आए और मुझे साइड में लेकर गए और मुझे समझाने लगे कि मैं ऐसा फैसला क्यों ले रहा हूं। बोले कि संजू समझ गया ना तू? आपको पता है ना कि उनका तरीका क्या है, एकदम कैजुअल तरीके से वह बात करते हैं।”

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा

सैमसन ने आगे बताया, “अबे समझ रहा है ना तू मैं क्या करना चाह रहा हूं। मैंने कहा कि बिल्कुल मैं समझता हूं। मैच खेलते हैं, फिर बात करेंगे जीतने के बाद। पहले मैच जीतते हैं फिर बात करेंगे। अभी आप मैच पर ध्यान दो। बोले नहीं, नहीं, नहीं…फिर चले गए और लौटकर आए और बोले कि नहीं तू मेरे को मन में बहुत कुछ बोल रहा है।

मुझे ऐसा लग रहा है। मुझे लग रहा है कि तू खुश नहीं है। तेरे मन में कुछ है। मैंने कहा, ‘नहीं, नहीं रोहित भाई ऐसा कुछ नहीं है।’ इसके बाद फिर से हमारी बीच बातचीत शुरू हो गई और मैंने बताया कि एक प्लेयर के तौर पर मुझसे पूछो तो मुझे खेलना ही है।”

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...