Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup, 2024: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर, पहली बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप 

Womens T20 World Cup, 2024: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर, पहली बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप 

South Africa Women vs New Zealand Women, Final (Image Credit- Twitter X)

ICC Womens T20 World Cup, 2024 Final: जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का फाइनल मैच आज 20 अक्टूबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर, महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपन के नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है।

न्यूजीलैंड को फाइनल मैच जिताने में ऑलराउंडर अमेलिया कर ने अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उन्होंने पहले बल्लेबाजी में 43 रन बनाने के अलावा, गेंदबाजी में चार ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए हैं।

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, फाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 32, अमेलिया कर ने 43 और ब्रूक हालीडे ने 38 रनों की पारी खेली, तो मैडी ग्रीन 12* और विकेटकीपर इसबैला गेज 3* रन बनाकर नाबाद रही।

साउथ अफ्रीका महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो Nonkululeko Mlaba ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अयाबोंगा खाका, चोले ट्रायन और नडिनी डि क्लार्क को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड से मिले 159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, उसकी शानदार शुरुआत हुई। पहले विकेट के लिए लाॅरा बुलाफार्ट (33) और तजमिन ब्रिट्स (17) ने 51 रनों की साझेदारी कर शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए मैच में वापसी की। साउथ अफ्रीका 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 126 रन बना पाई और मैच में उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी लगातार दूसरे महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार है।

तो वहीं मैच में साउथ अफ्रीका के लिए इनफाॅर्म एनक बोश (9), मारिजान काप (8) और नडिनी डि क्लार्क (6) ने बल्लेबाजी में निराश किया। तो वहीं न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोजमैरी मेयर और अमेलिया कर को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा एडन कार्सन, फ्रैन जोनस और ब्रूक हालीडे को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...