Skip to main content

ताजा खबर

वीरेंद्र सहवाग को सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में दी 46वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, जाने क्या कहा?

वीरेंद्र सहवाग को सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में दी 46वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, जाने क्या कहा?

Sachin Tendulkar and Virender Sehwag (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) आज 20 अक्टूबर, रविवार को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं खिलाड़ी के इस खास दिन पर पूर्व क्रिकेटरों सहित, साथी खिलाड़ी शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं।

दूसरी ओर, सहवाग के इस खास दिन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) विशेष अंदाज में सहवाग को बर्थडे विश करते हुए नजर आए हैं। सचिन से सहवाग के जन्मदिन पर उनके साथ एक फोटो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया और इस फोटो को शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा-

46वां जन्मदिन मुबारक हो, वीरू! 46 का मतलब है 4 और 6 का परफेक्ट मिक्स, बिल्कुल तुम्हारी बैटिंग की तरह। कोई भागने की जरूरत नहीं, तुम्हारा साल भी तुम्हारे शॉट्स की तरह धमाकेदार हो।

देखें सचिन तेंदुलकर की यह सोशल मीडिया पोस्ट

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए 1 दशक से भी ज्यादा समय तक एक साथ क्रिकेट खेला है। दोनों ने एक साथ टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए 138 इंटरनेशनल पारियों में कुल 5964 रन बनाए हैं। इस दौरान दोनों ने 23 बार अर्धशतकीय और 17 बार शतकीय साझेदारी भी की है।

वीरेंद्र सहवाग के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, अपने समय के दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रहे और टी20 व वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन सहवाग के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं।

इस दौरान सहवाग ने 49.34 की औसत से कुल 8586 टेस्ट, 35.06 की औसत से 8273 वनडे और 21.89 की औसत से कुल 394 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में सहवाग ने खेले गए 104 मैचों में 2 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 2728 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...