Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन के खत्म होने से पहले रोहित और विराट का अंपायर से हुआ हंगामा, यहां जाने क्या है पूरा मामला

IND vs NZ (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन खराब रोशनी की वजह से रोहित शर्मा और विराट कोहली को अंपायर से लगातार बहस करते हुए देखा गया। यह दोनों ही खिलाड़ी इस बात से नाखुश थे कि आखिर क्यों खेल को रोक दिया गया है।

बता दें कि, पहली पारी में न्यूजीलैंड टीम ने 356 रनों की बढ़त बना ली थी। हालांकि टीम इंडिया ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए। मेजबान की ओर से युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और तीन छक्कों की मदद से 150 रन बनाए। यही नहीं ऋषभ पंत ने भी उनके साथ अच्छी तरह से दिया और 99 रनों की पारी खेली।

इन दोनों ने ही न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं विराट कोहली ने भी 70 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 107 रनों की जरूरत है। हालांकि खेल के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में सिर्फ चार ही गेंदे फेंकी जा सकीं।

इसके बाद फील्ड अंपायर ने लाइट की परिस्थिति को चेक किया। फील्ड अंपायर को लगा कि अब इस रोशनी में खेल आगे नहीं खेला जा सकता है। हालांकि फील्ड अंपायर के इस फैसले से रोहित शर्मा और विराट कोहली नाखुश दिखे। उन्होंने फील्ड अंपायर से अपील की कि कुछ और ओवर फेके जा सकते हैं लेकिन रिजल्ट मेजबान के पक्ष में नहीं रहा।

यह रही वीडियो:

pic.twitter.com/riFVxELLyG

— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) October 19, 2024

न्यूज़ीलैंड को मैच जीतने के लिए 107 रनों की जरूरत है

खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए रोमांचक होने वाला है। जहां एक तरफ टीम इंडिया जल्द से जल्द न्यूज़ीलैंड को ऑलआउट करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर कीवी टीम का लक्ष्य 107 रनों पर होगा।

मेजबान के लिए अच्छी बात यह है कि खेल के चौथे दिन कीवी गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद मिली थी और पांचवें दिन भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में...

IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Ishan Kishan gets into a banter with CSK crowd (image via X) ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ...

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...