Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए Match Officials किया ऐलान

Nimali Perera and Claire Polosak (Photo Source: X)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका महिला और न्यूजीलैंड महिला के बीच दुबई में खेला जाएगा। ICC ने फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। निमाली परेरा और क्लेयर पोलोसाक पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगी। एना हैरिस तीसरे अंपायर और जैकलीन विलियम्स चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगी। वहीं, जीएस लक्ष्मी को मैच रेफरी के रूप में चुना गया है।

बेहद अनुभवी है निमाली परेरा और क्लेयर पोलोसाक

निमाली परेरा इससे पहले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल में अंपायर थी, उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की थी। वहीं, क्लेयर पोलोसाक बेहद अनुभवी अंपायर हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला उनके करियर का 64वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, जिसमें वह अंपायरिंग करेंगी।

पोलोसाक साउथ अफ्रीका में 2023 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान ऑनफील्ड अंपायरों में से एक थीं। साथ ही उन्होंने इस साल वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की।

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स

ऑनफील्ड अंपायर- निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक
थर्ड अंपायर- एना हैरिस
फोर्थ अंपायर- जैकलीन विलियम्स
मैच रेफरी- जीएस लक्ष्मी

ICC Women’s T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से जुड़ी सारी जानकारी जानें-

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच शाम 7ः30 बजे से शुरू होगा।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर होगा?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर फ्री में देख सकते हैं।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच का लाइव स्ट्रीम मोबाइल और डेस्कटॉप पर कैसे और कहां देख सकते हैं?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच फैंस Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11-

साउथ अफ्रीका महिला- लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, मारिजन्ने केप्प, एनिकी बोश, सुने लुस, क्लो टायरन, नादिने डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

न्यूजीलैंड महिला- सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोज़मेरी मैयर, फ्रान जोनास, ली ताहुहू , ईडन कार्सन

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...