Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: Final, SA-W vs NZ-W: साउथ अफ्रीका महिला और न्यूजीलैंड महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

SA-W vs NZ-W (Photo Source: Getty Images)

SA-W vs NZ-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला (SA-W) और न्यूजीलैंड महिला (NZ-W) के बीच 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया महिला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने 16 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। बता दें, साउथ अफ्रीका ने पिछले संस्करण के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं, न्यूजीलैंड महिला ने वेस्टइंडीज को 8 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 120 रन बनाई थी। बता दें, न्यूजीलैंड महिला टीम पूरे 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। टीम 2009 और 2010 संस्करण के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों ही बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।

Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
साउथ अफ्रीका महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, फाइनल
वेन्यू
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय
20 अक्टूबर, रविवार, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Disney+ Hotstar & Star Sports Network, Doordarshan

Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स टी20 वर्ल्ड कप में)

खेले गए कुल मैच
05
साउथ अफ्रीका महिला ने जीते
02
न्यूजीलैंड महिला ने जीते
03
नो रिजल्ट
00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल के सबसे छोटे प्रारूप T20 में एक संतुलित सतह प्रदान करता है। यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से मदद मिलती है। हालांकि,  स्पिनरों को आमतौर पर यहां कुछ टर्न मिलता है। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकते हैं।

SA-W vs NZ-W Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

साउथ अफ्रीका महिला (South Africa Women)

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, मारिजन्ने केप्प, एनिकी बोश, सुने लुस, क्लो टायरन, नादिने डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

न्यूजीलैंड महिला (New Zealand Womens)

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोज़मेरी मैयर, फ्रान जोनास, ली ताहुहू , ईडन कार्सन

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- एनिकी बोश

एनिकी बोश ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह फाइनल में भी फॉर्म बरकरार रख सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- ईडन कार्सन

ईडन कार्सन ने ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। वह फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकती है।

SA-W vs NZ-W Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले गेंदबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 25-35

पहली पारी का स्कोर- 130-140

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 135-145

न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की

यहां देखें- South Africa-W vs New Zealand-W, Final Live Score

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...