
Rachin Ravindra & Sarfaraz Khan (Photo Source: X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार शतक लगाया। इस शतकीय पारी के साथ ही सरफराज अब टीम इंडिया के नए संकटमोचक बन गए हैं। सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उस समय अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उनके शतकीय पारी की सराहना की। बैंगलोर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले सरफराज ने दूसरी पारी में शतक जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उनकी इस पारी के दम पर ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर लीड हासिल करने के करीब है।
रचिन रवींद्र और सरफराज खान के लिए सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया ये खास पोस्ट
सरफराज खान के शतक पर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सरफराज खान, यह आपके लिए पहला टेस्ट शतक बनाने का क्या अवसर था, जब भारत को इसकी सबसे अधिक जरूरत थी!” सचिन ने सरफराज खान के अलावा न्यूजीलैंड के शतकवीर रचिन रविंद्र की भी जमकर तारीफ की।
सचिन तेंदुलकर ने रचिन रविंद्र के लिए लिखा, “क्रिकेट हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है। रचिन रविंद्र का बैंगलोर से एक खास जुड़ाव है, जहां से उनका परिवार आता है! उनके नाम एक और शतक।” मास्टर ब्लास्टर ने अंत में लिखा, “इन दोनों प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आने वाला समय रोमांचक है।”
Cricket has a way of connecting us to our roots. Rachin Ravindra seems to have a special connection with Bengaluru, where his family hails from! Another century to his name.
And Sarfaraz Khan, what an occasion to score your first Test century, when India needed it most!… pic.twitter.com/ER8IN5xFA5
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 19, 2024
मुकाबले की बात करें तो चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से रुकने से पहले सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी कर भारत की मैच में वापसी कराई है। सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, वहीं ऋषभ पंत 12वां टेस्ट अर्धशतक जड़ क्रीज पर मौजूद हैं।
दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हो गई है। सरफराज 125 तो पंत 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अब न्यूजीलैंड से 12 रन पीछे है और हाथ में 7 विकेट है। टीम इंडिया जो एक समय इस टेस्ट मैच में बहुत पीछे नजर आ रही थी, वो अब यहां से किस तरह से वापसी करते है ये देखने वाली बात होगी।
IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया
IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

