Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant 2500 Runs Test Cricket: पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

Rishabh Pant Completes 2500 Runs In Test Cricket: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वो बिल्कुल उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।  चौथे दिन सरफराज खान के साथ बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक मात्र 55 गेंदों पर पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2500 रन भी पूरे किए।

ऋषभ पंत अब धोनी को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेट कीपर बन गए हैं। पंत ने यह कामयाबी 62वीं पारी में हासिल की, जबकि धोनी ने यही रिकॉर्ड 69 पारियों में अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सिर्फ 4 विकेट कीपरों ने 2500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। एमएस धोनी और ऋषभ पंत के अलावा इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर और सैयद किरमानी का नाम दर्ज है।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले विकेट कीपर

ऋषभ पंत- 62* पारी

एमएस धोनी – 69

फारुख इंजीनियर – 82

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेट कीपर

एमएस धोनी- 4876

सैयद किरमानी- 2759

फारुख इंजीनियर- 2611

ऋषभ पंत- 2505*

मुकाबले की बात करें तो चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से रुकने से पहले सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी कर भारत की मैच में वापसी कराई है। सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, वहीं ऋषभ पंत 12वां टेस्ट अर्धशतक जड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हो गई है। सरफराज 125 तो पंत 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अब न्यूजीलैंड से 12 रन पीछे है और हाथ में 7 विकेट है। टीम इंडिया जो एक समय इस टेस्ट मैच में बहुत पीछे नजर आ रही थी, वो अब यहां से किस तरह से वापसी करते है ये देखने वाली बात होगी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...