Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma Wicket: एजाज पटेल की गेंद पर विकेट गंवाने के बाद टूटा रोहित शर्मा का दिल, सिर झुकाकर खड़े हो गए हिटमैन

Rohit Sharma Wicket: एजाज पटेल की गेंद पर विकेट गंवाने के बाद टूटा रोहित शर्मा का दिल, सिर झुकाकर खड़े हो गए हिटमैन

Rohit Sharma Wicket (Photo Source: X)

Rohit Sharma Wicket: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी में 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए, रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शानदार खेली। पहली पारी में बल्ले से फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल की शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी उसी इंटेंट के साथ दिखाई दी, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए 21वें ओवर के दौरान मैट हेनरी के खिलाफ 4,6,4 लगाकर 59 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। लेकिन फिर अगले ही ओवर में हिटमैन का दिल टूट गया। वह एजाज पटेल के खिलाफ बेहद ही अजीब ढंग से विकेट गंवा बैठे।

यहाँ देखे:- IND vs NZ: विराट के नाम एक और माइलस्टोन, टेस्ट में 9 हजार रन पूरे किए

आउट होने के बाद निराश हुए रोहित शर्मा

भारत की दूसरी पारी का 22वां ओवर एजाज पटेल ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया था, फिर अगली गेंद पर एक रन भागकर कोहली ने स्ट्राइक रोहित शर्मा को दिया था। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर भारतीय कप्तान रोई रन नहीं ले पाए। फिर पांचवीं गेंद पर वह बोल्ड गए।

रोहित शर्मा ने डिफेंड किया लेकिन गेंद जाकर स्टंप्स से टकरा गई। इसके बाद रोहित अपना सिर नीचे झुकाकर खड़े हो गए और धीरे-धीरे पवेलियन की ओर आगे बढ़े। रोहित काफी ज्यादा निराश हो गए थे और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वो रो पड़ेंगे। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस भी हिटमैन के विकेट से काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। भारतीय कप्तान ने दूसरी पारी में 63 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...

SM Trends: 19 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल...

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...