Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को रौंदा, 1338 दिन बाद जीता टेस्ट मैच

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में पाक टीम ने 152 रनों से जीत दर्ज की, इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 297 रनों का टारगेट मिला था, जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 144 रनों पर ही सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट चटकाए, जबकि साजिद खान ने दो विकेट अपने नाम किए। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से पाकिस्तान को उनके घर पर टेस्ट सीरीज में हार मिल रही थी, लेकिन इस मैच में आख़िरकार उन्हें जीत नसीब हुई। पिछले 12 होम टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की यह पहली जीत है। पाकिस्तान को अपने होम ग्राउंड में 1338 दिन बाद टेस्ट में कोई जीत मिली है।

PAK vs ENG: कुछ ऐसा रहा दूसरे टेस्ट मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 366 रन बनाए थे। बाबर आजम की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए कामरान गुलाम ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। कामरान गुलाम ने 224 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 118 रन बनाए थे। सैम अयूब ने 77 और मोहम्मद रिजवान ने 41 रनों का योगदान दिया था। इंग्लैंड की तरफ से जैक लीच ने 4 विकेट लिए।

पाकिस्तान दूसरी पारी में 221 रनों पर ऑलआउट हो गया। पाक के लिए दूसरी पारी में आगा सलमान ने सबसे ज्यादा 63 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने चार जबकि जैक लीच ने तीन विकेट चटकाए। इंग्लैंड पहली पारी में 291 रन बनाए। बेन डकेट ने 114 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी इंग्लैंड का बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। साजिद खान ने पहली पारी में सात विकेट चटकाए, वहीं नोमान अली ने तीन विकेट लिए।

इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रनों का टार्गेट मिला। हालांकि कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा हर एक बल्लेबाज फ्लॉप रहा। बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी ज्यादा योगदान नहीं दे सके। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में नौमान अली ने 8 और साजिद खान ने 2 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...