Skip to main content

ताजा खबर

BGT की तैयारी के लिए स्टीव स्मिथ-मिचेल स्टार्क ने बनाया खास प्लान, New South Wales की टीम में हुए शामिल

Steve Smith and Mitchell Starc (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 22 नवंबर से भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत घर पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कंगारू टीम को घर में भारत के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। आगामी सीरीज में टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी को करारी शिकस्त देने के लिए बेताब है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है।

टीम ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला लिया है। दोनों खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलने के लिए तैयार है।

स्मिथ और स्टार्क ने तीन साल बाद शेफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे

मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार शेफील्ड शील्ड में 2020-21 में खेला था, जब उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। जबकि स्टीव स्मिथ ने आखिरी बार फरवरी 2021 में विक्टोरिया के खिलाफ खेला था। दोनों ही खिलाड़ी इंटरनेशनल असाइमेंट के लिए बेहतर तैयारी के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना चाहेंगे।

शेफील्ड शील्ड के दूसरे राउंड के लिए स्क्वॉड में तेज गेंदबाज सीन एबॉट को भी जगह मिली है, वह एक छोटी सी चोट के चलते पहले राउंड का हिस्सा नहीं थे।

पैट कमिंस और हेजलवुड शेफील्ड शील्ड में नहीं खेलेंगे

पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शेफील्ड शील्ड में नहीं खेलेंगे, लेकिन 25 अक्टूबर को जंक्शन ओवर में वनडे कप मैच खेलेंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज से पहले कोई भी रेड-बॉल मैच नहीं खेलेंगे।

शेफील्ड शील्ड के दूसरे राउंड के लिए न्यू साउथ वेल्स का स्क्वॉड

सीन एबॉट, जैक्सन बर्ड, ओली डेविस, जैक एडवर्ड्स, मोइसेस हेनरिक्स, सैम कोन्स्टास, नाथन लियोन, निक मैडिन्सन, जैक निस्बेट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की, सीरीज 1-1 से बराबर गुरुवार, 16...

ENG vs IND, 2nd ODI: अनुभवी रूट की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

ENG vs IND, 2nd ODI: match report (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो रूट की शानदार नाबाद 99 रनों...

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...