Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु में मेजबान की खराब फील्डिंग जारी, गेंद से हटी केएल राहुल की नजरे और छोड़ दिया आसान सा कैच

KL Rahul (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है और टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया। बता दें कि, मेजबान की ओर से ऋषभ पंत सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे जिन्होंने 20 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शानदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है और उन्होंने भारत के खिलाफ बढ़त भी बना ली है। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी केएल राहुल ने टॉम लाथम का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह सब देखने को मिला न्यूजीलैंड की पहली पारी के 13वें ओवर में। मोहम्मद सिराज टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी करने आए थे। टॉम लाथम उस समय काफी आक्रामक नजर आ रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद टॉम लाथम के बल्ले से लगकर दूसरे स्लिप की ओर गई जहां केएल राहुल फील्डिंग कर रहे थे। हालांकि केएल राहुल ने कैच पकड़ने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की और टॉम लाथम बाल-बाल बचें।

यह रही वीडियो:

@klrahul what were you thinking? #INDvsNZ pic.twitter.com/5wK7vzIeyH

— Buzzingbites (@Buzzingbites01) October 17, 2024

भले ही राहुल ने न्यूजीलैंड के कप्तान का कैच छोड़ दिया हो लेकिन टॉम लाथम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनका विकेट कुलदीप यादव ने झटका।

इस मैच में भारतीय टीम की विकेटकीपिंग ऋषभ पंत कर रहे हैं और इसी वजह से केएल राहुल को फील्डिंग करते हुए देखा जा सकता है। अभी तक इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग निराशाजनक रही है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली ने सभी फाॅर्मेट में अपने सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया, लिस्ट में 2 इंग्लिश गेंदबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में ही सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का...

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो टेस्ट मैचों की सीरीज की हुई घोषणा

India’s Test tour of Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारत की नेशनल क्रिकेट टीम और श्रीलंका की नेशनल क्रिकेट टीम के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट...

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 19 मई को अगले महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम की...

19 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह भारतीय...