Skip to main content

ताजा खबर

इधर टीम इंडिया हुई फेल उधर Ajinkya Rahane ने शेयर की रील, तो फैन्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Ajinkya Rahane (Image Credit-Instagram)

Ajinkya Rahane को टीम इंडिया से खेले 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार मेहनत कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बीच अजिंक्य रहाणे ने एक ऐसी रील वीडियो शेयर की दी है, जिसे देख फैन्स ने एक अलग ही कनेक्शन निकाल लिया है और वो रील पर मजेदार कमेंट्स किए हैं।

मुंबई टीम ने जीता Ajinkya Rahane की कप्तानी में बड़ा खिताब

हाल ही में Irani Cup खेली गई थी, जिसमें मुंबई टीम का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से हुआ था। मैच में मुंबई टीम की कप्तानी  Ajinkya Rahane ने की थी,  साथ ही Irani Cup का खिताब मुंबई टीम ने अपने नाम किया था। वैसे रहाणे की कप्तानी में मुंबई टीम ने घरेलू टूर्नामेंट की कई ट्रॉफी अपने नाम की है, लेकिन फिर भी उनका टीम इंडिया में कमबैक नहीं हो रहा है और शायद ही अब वो टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए।

Ajinkya Rahane ने टीम इंडिया के फेल होते ही शेयर कर दी रील

*भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने एक नई रील वीडियो पोस्ट की।
*वीडियो में रहाणे कर रहे हैं बल्लेबाजी अभ्यास, टीम इंडिया के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद डाली रील।
*फैन्स ने लिखा- रहाणे BCCI को Troll कर रहे हैं, उन्होंने एक दम सही समय पर रील डाली है।
*साथ ही एक  फैन ने लिखा- टीम इंडिया को BGT में रहाणे और पुजारा की जरूरत है।

Ajinkya Rahane ने ये रील वीडियो शेयर की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

टीम इंडिया ने की बहुत की बुरी बल्लेबाजी

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने हद से ज्यादा खराब बल्लेबाजी की, इस दौरान रोहित की सेना सिर्फ और सिर्फ 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। साथ ही बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा सरफराज, केएल राहुल, जडेजा और अश्विन का तो खाता ही नहीं खुला। तो टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन पंत ने बनाए और उन्होंने 20 रनों की पारी खेली।

ये स्कोर कार्ड आपका दिल तोड़ देगा इस बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...