Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: हवा में कूदकर डेवोन कॉनवे ने पकड़ा सरफराज खान का अद्भुत कैच, वीडियो हुआ वायरल

IND vs NZ: हवा में कूदकर डेवोन कॉनवे ने पकड़ा सरफराज खान का अद्भुत कैच, वीडियो हुआ वायरल

Sarafaraz Khan Catch Video (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पहला दिन बारिश की वजह से धुलने के बाद दूसरे दिन मैच समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला लिया। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए।

रोहित शर्मा जहां दो रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं विराट कोहली और सरफराज खान तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। सरफराज को मैट हैनरी ने पवेलियन भेजा, जिनका डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन कैच लिया। कॉनवे के इस कैच को देखकर पूरी कीवी टीम के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए।

Sarafaraz Khan Catch Video: सरफराज खान कुछ इस तरह से हुए आउट

इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सरफराज का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया बड़ी मुश्किलों में दिख रही है। दरअसल भारतीय पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर सरफराज आउट हुए। सरफराज ने रोहित और विराट के आउट होने के बाद कीवी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, लेकिन कॉनवे ने बेहतरीन कैच पकड़ कर उनकी पारी खत्म कर दी।

मैच की बात करें तो भारत ने खबर लिखे जाने तक 17 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल 12 और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की ओर से रोहित शर्मा (2) और विराट कोहली व सरफराज खान खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए हैं।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने दो बदलाव किए। शुभमन गिल की जगह सरफराज खान और आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया। इस मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...