Skip to main content

ताजा खबर

“‘कोहली का ध्यान नंबर पर नहीं, भारत के लिए मैच जीतने पर है”- RCB के पूर्व कोच ने दी कंगारुओं को चेतावनी

Mike Hesson & Virat Kohli (Photo Source: X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कोच माइक हेसन का मानना ​​है कि विराट कोहली अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां उनका पहला लक्ष्य व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने के बजाय भारत को मैच जिताने में मदद करना है। भारत के पूर्व कप्तान टेस्ट क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रहे हैं, वह इस साल टेस्ट में एक भी 50+ का स्कोर दर्ज नहीं कर पाए हैं।

2019 के बाद से, वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में केवल दो शतक बनाने में सफल रहे हैं। जबकि स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन जैसे उनके साथी रेड-बॉल क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, कोहली अपने स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विराट कोहली को लेकर माइक हेसन ने दिया बड़ा बयान

हेसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां वह भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह अन्य टीमों के लिए यह एक खतरनाक ट्रांजिशन है, क्योंकि अगर वह नंबर पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ऐसा कर रहे हैं तो बड़े स्कोर स्वाभाविक रूप से आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में एक मोमेंटम को बनाए रखने की क्षमता महत्वपूर्ण है।

इसके लिए बल्लेबाज को पलटवार करने में सक्षम होना होगा और ऐसा करने के लिए सही पल का इंतजार करना होता है। वहां पर 30 से 60 ओवर एक महत्वपूर्ण चरण है। अगर कोहली उस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वह खेल को भटकने नहीं देंगे। यह गैप खोजने, गैप में शॉट खेलने के बारे में है। अगर वे इस बार भी यही कोशिश करते हैं और सक्षम होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं।’

हेसन ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ कोई बड़ा स्कोर नहीं होने के बावजूद कोहली शानदार लय में दिख रहे थे और उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हेसन ने कहा, ‘वह अच्छी लय में थे और भले ही उसने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बनाया, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह अच्छी स्थिति में आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाना उनके अनुकूल होगा क्योंकि वह इन हालात में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...