
Upul Tharanga of Sri Lanka. (Photo by Clive Rose/Getty Images)
कोर्ट ऑफ अपील ने आज यानी 16 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया है जिसमें श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर उपुल थरंगा को देश लौटने पर गिरफ्तार करने से रोक दिया गया है। बता दें कि, उपुल थरंगा श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष भी हैं। यह अपील मटाले उच्च न्यायालय द्वारा जारी एक आदेश के जवाब में की गई है।
8 अक्टूबर को मैच फिक्सिंग मामले में गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश नहीं होने पर मटाले हाईकोर्ट ने उपुल थरंगा की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। अदालत को सूचित किया गया कि उपुल थरंगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट उस समय जारी किया गया जब वह अमेरिका में थे और एक फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे। कोर्ट ऑफ अपील में जस्टिस एमटीएम लाफर और पी. कुमाररत्नम की दो जजों की बेंच थी और उन्होंने एक Writ याचिका के अनुसार आदेश दिया जो खुद उपुल थरंगा द्वारा दायर की गई थी।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच इस समय तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है
बता दें कि, श्रीलंका टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के खिलाड़ी पहले मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। पहले मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
हालांकि दूसरे टी20 में मेजबान ने काफी अच्छी वापसी की और वेस्टइंडीज को 73 रनों से हराया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 89 रन पर ऑलआउट हो गया। श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों ने इसमें दमदार प्रदर्शन किया।
अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। जो भी टीम इस अंतिम मैच को जीतेगी वो सीरीज अपने नाम करेगी। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 20 अक्टूबर से हो रही है।
SM Trends: 17 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: “वह पहले से ही चोटिल थे” – वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में खिलाने पर भड़के मोहम्मद कैफ
ENG vs IND: पहली गेंद पर विकेट! जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
SENA देशों में कोहली का 30वां अर्धशतक: राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, दिग्गज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की

