
Ishan Kishan (Image Credit-Instagram)
इस वक्त टीम इंडिया में वापसी करने के लिए Ishan Kishan कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसे लेकर ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा है। साथ ही इस साल तो ईशान रणजी ट्रॉफी में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं, इन सब के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आ गया है जिसे देखकर एक बार के लिए आप भी काफी ज्यादा हैरान हो जाएंगे।
पहले रणजी मैच में फ्लॉप रहे Ishan Kishan
इस रणजी सत्र में Ishan Kishan झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं झारखंड टीम ने अपना पहला मैच Assam के खिलाफ खेला था और वो मैच ड्रॉ हुआ था। लेकिन इस मैच में ईशान अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए, जहां पहली पारी में ये खिलाड़ी सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गया था। तो दूसरी पारी में ईशान के बल्ले से 16 रन ही निकले और वो पवेलियन लौट गए, जो काफी ज्यादा चिंता विषय है उनके लिए टीम इंडिया में वापसी के लिहाज से।
जब Ishan Kishan अचानक फैन से हो गए गुस्सा
*इन दिनों Ishan Kishan का एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।
*जिसमें एक बच्चा ईशान को देखकर बोला है- ईशान हम आपके बहुत बड़े फैन हैं।
*आगे इस बच्चे ने ईशान को बोला कि- आप मेरे सपने में आते हैं और दिल में रहते हैं।
*जिसके बाद ये खिलाड़ी हुआ गुस्सा, दूसरे फैन को बोला- और कुछ सीखा दे इसको।
इस वीडियो में फूट पड़ा Ishan Kishan का गुस्सा
A post shared by Nanshuuu♡ (@ishankishan32_fangirl__)
रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले बल्लेबाज का पोस्ट
A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)
इस साल तो मुश्किल लग रही है टीम इंडिया में वापसी
जी हां, इस साल अब ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल लग रही है, जहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम के पास टी20 सीरीज के लिए पंत के अलावा जितेश और संजू है, साथ ही संजू ने हाल ही में शतक ठोका है। तो टेस्ट के लिए टीम के पास पंत के साथ-साथ जुरेल भी हैं। ऐसे में इस साल ईशान की शायद ही अब टीम इंडिया में वापसी हो।
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

