Skip to main content

ताजा खबर

खतरे में है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी, BCCI जल्द ले सकता है बड़ा फैसला

खतरे में है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी, BCCI जल्द ले सकता है बड़ा फैसला
Harmanpreet Kaur (Photo Source: X)

मौजूदा महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की महिला टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ की और फिर पाकिस्तान के खिलाफ मामूली जीत हासिल की। इसके अलावा, भारत ने तब श्रीलंका की महिलाओं को हराया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो मुकाबला हार गया, जिससे उन्हें टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा।

टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए, बीसीसीआई अब कुछ कड़े फैसले लेने पर विचार कर रहा है। दरअसल BCCI ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के जल्द बाहर होने के बाद कप्तानी में बदलाव पर विचार करने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान के रूप में हरमन के भविष्य पर चर्चा के लिए बीसीसीआई चयन समिति और मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ बैठक करेगा।

गौरतलब है कि यह मीटिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा से पहले होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो हरमनप्रीत कौर की टीम में जगह को कोई खतरा नहीं है, लेकिन एक सपोर्ट स्टाफ के कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं किया जा सकता है।

हरमनप्रीत कौर से कप्तानी छीन सकता है भारत

न्यूज 18 के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, “बीसीसीआई निश्चित रूप से इस बात पर चर्चा करेगी कि आगे चलकर बोर्ड में नया कप्तान रखा जाए या नहीं। भारतीय बोर्ड ने वह सब कुछ प्रदान किया है जो टीम चाहती थी, और हमें लगता है कि अब समय आ गया है कि कोई नया चेहरा टीम का नेतृत्व करे। हरमनप्रीत टीम की अहम सदस्य बनी रहेंगी, लेकिन बीसीसीआई को लगता है कि यह बदलाव का समय है।’

हरमनप्रीत कौर को 2016 में भारत के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था, और उनकी कप्तानी में, भारत 2018 और 2023 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा, यहां तक ​​​​कि 2020 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल भी खेला था।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...