Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरू में होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्लिप कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो 

IND vs NZ: बेंगलुरू में होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्लिप कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तो वहीं इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

वीडियो में कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में, स्लिप कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। 35 वर्षीय कोहली इस दौरान काफी मुस्तैद दिखाई दिए और अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपकते हुए दिखे। साथ ही इस वीडियो में कोहली के साथ विकेटकीपर बैटर केएल राहुल भी नजर आए। वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

बेंगलुरू टेस्ट मैच में शुभमन गिल का खेलना संदिग्ध

तो वहीं भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से एक घबराने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के इस मैच में गर्दन में हल्की अकड़न की वजह से खेलने पर संदेह बना हुआ है। तो वहीं इसको लेकर शुभमन ने टीम मैनेजमेंट को सोमवार सुबह बताया था, लेकिन उनके मैच में खेलने को लेकर फैसला बुधवार की सुबह ही किया जाएगा।

इसके अलावा मैच से पहले बेंगलुरू में एक दिन पहले काफी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में देखने लायक बात होगी कि क्या यह मैच स्टेडियम में तय समय पर शुरू हो पाएगा या नहीं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

আরো ताजा खबर

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...

4 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया चोपड़ा ने...

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...