Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह प्लेइंग XI में किया गया था शामिल, अपने टेस्ट डेब्यू में युवा खिलाड़ी ने खेली बेहतरीन शतकीय पारी

PAK vs ENG: कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह प्लेइंग XI में किया गया था शामिल, अपने टेस्ट डेब्यू में युवा खिलाड़ी ने खेली बेहतरीन शतकीय पारी

Kamran Ghulam (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से अपने टेस्ट डेब्यू में कामरान गुलाम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

कामरान गुलाम ने इस मैच में इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। बता दें कि, कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह दूसरे टेस्ट मैच की पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। बाबर आजम पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया।

बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम ने बेहतरीन तरीके से ली और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा। दूसरे टेस्ट मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने दो विकेट मात्र 19 रन पर
खो दिए थे। अब्दुल्ला शफीक 7 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि कप्तान शान मसूद 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद कामरान गुलाम और सैम अयूब ने घातक बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

सैम अयूब ने 77 रनों की धुआंधार पारी खेली। तीसरा विकेट गिरने के बावजूद कामरान गुलाम ने एक छोर को अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली।

इंग्लैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है

3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रनों से जीत दर्ज की थी। फिलहाल दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो खराब शुरुआत के बावजूद मेजबान इस समय बेहतरीन स्थिति में है।

अभी भी मेजबान के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो घातक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं। पाकिस्तान टीम को अगर इस टेस्ट सीरीज में बने रहना है तो उन्हें यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...