Skip to main content

ताजा खबर

“अगर आप चयनकर्ता, कोच, कप्तान बदलते रहेंगे तो”- वसीम अकरम ने नासिर हुसैन के बयान पर जताई सहमति

अगर आप चयनकर्ता कोच कप्तान बदलते रहेंगे तो- वसीम अकरम ने नासिर हुसैन के बयान पर जताई सहमति
Wasim Akram (Photo Source: X/Twitter)

पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान क्रिकेट काफी चर्चा में है। कोच, खिलाड़ी, कप्तान- सब कुछ बदल गया है। हालांकि, सपोर्टस्टाफ और बैकरूम स्टाफ में तमाम बदलावों के बावजूद पाकिस्तान की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हाल ही में, पाकिस्तान अपनी ही सरजमीं पर बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज हार गया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में 556 रन के विशाल स्कोर के बावजूद हार गया।

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने पूरी स्थिति पर खुलकर बात की है और कहा है कि प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि क्रिकेट बोर्ड को दोषी ठहराया जाना चाहिए। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट से पहले कई बदलाव किए और बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को टीम से बाहर कर दिया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान  क्रिकेट के मौजूदा हालात को लेकर अपनी राय दी और कहा कि, पाकिस्तान क्रिकेट में जो उथल-पुथल हो रही है, इसका बाबर और शाहीन के फॉर्म से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने सीधे तौर पर माना है कि पाकिस्तानी क्रिकेट को पीछे से चलाने वाले इसका सबसे बड़े कसूरवार हैं।

नासिर हुसैन के बयान पर वसीम अकरम ने दी अपनी राय

नासिर हुसैन ने SKY स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर कमेंट किया और कहा, “मुद्दा बाबर आज़म, शाहीन अफ़रीदी या नसीम शाह का नहीं है.. मुद्दा पर्दे के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट के संचालन का है.” वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बयान पर वसीम अकरम ने भी रिएक्ट किया है।

वसीम अकरम ने रिएक्ट करते हुए नासिर हुसैन की बातों पर सहमती जताई है। वसीम ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि नासिर हुसैन और माइकल अर्थटन कुछ सही बातें कह रहे हैं।” वसीम अकरम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान क्रिकेट को बात करते हुए आगे कहा कि, “अखबार में मैंने देखा कि 26 अलग-अलग चयनकर्ता थे दूसरे में 27 लिखा था.. कोई भी गिनती नहीं कर सकता. इंग्लैंड में कितने चयनकर्ता रहे हैं? शायद दो या तीन. लेकिन अगर आप चयनकर्ता, कोच, कप्तान बदलते रहेंगे, लगातार नेतृत्व में फेरबदल करते रहेंगे..तो आगे की योजना बनाना असंभव है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...