Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरू टेस्ट मैच में शुभमन गिल का खेलना संदिग्ध, जाने बड़ी वजह 

IND vs NZ: बेंगलुरू टेस्ट मैच में शुभमन गिल का खेलना संदिग्ध, जाने बड़ी वजह 

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत, 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले मैच से होगी। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

बता दें कि बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के इस मैच में गर्दन में हल्की अकड़न की वजह से खेलने पर संदेह बना हुआ है। तो वहीं इसके लेकर शुभमन ने टीम मैनेजमेंट को सोमवार सुबह बताया था, लेकिन उनके मैच में खेलने को लेकर फैसला बुधवार की सुबह ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि शुभमन इस समय भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में एक अहम सदस्य हैं और नंबर 3 पर खेलते हैं। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कमान संभालने वाले गिल ने कुछ समय पहले, बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लास बल्लेबाजी करते हुए 119* रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, बेंगलुरू टेस्ट मैच में गिल का ना खेल पाना टीम के लिए एक अच्छा संकेत नहीं हैं।

दूसरी ओर, अगर गिल पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं, तो भारत के पास केएल राहुल को नंबर 3 पर खिलाने का मौका होगा, जबकि मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को खिलाया जा सकता है।

साथ ही टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है, क्योंकि वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच में प्रभावी साबित हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक पूरी तरह से यह निश्चित नहीं है कि गिल पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

यहाँ देखे:- IND vs NZ Dream11 Prediction, 1st Test: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, पहले टेस्ट मैच के लिए

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...