Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, सिराज हो सकते हैं बाहर

Team India Test (Photo Source: X)

IND Predicted XI against NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने घरेलू सत्र की शुरुआत दमदार अंदाज में की। भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से और टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। ऐसे में टीम इंडिया नजरें कीवी टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी।

टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024 के फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाने की कोशिश करेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या हो सकती है और टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी।

रोहित शर्मा प्लेइंग XI में कर सकते हैं ये बदलाव

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम की बात करें तो इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रोहित शायद बैटिंगऑर्डर में कोई बदलाव न करें, लेकिन बॉलिंग डिपार्टमेंट में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों की जगह दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है और ऐसे में दो स्पिनर्स की जगह तीन स्पिनर प्लेइंग इलेवन में उतर सकते हैं।

हालांकि टीम इंडिया जिस तरह से सोमवार को प्रैक्टिस की उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अगर कुलदीप यादव खेलते हैं तो तेज गेंदबाजों में से मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह के साथ आकाश दीप पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।

आकाश दीप बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में खेले थे। हालांकि, उस सीरीज में कुलदीप को ना तो चेन्नई में और ना ही अपने होम ग्राउंड कानपुर में टेस्ट में प्लेइंग XI में मौका मिला। हालांकि, अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप यादव यहां खेल सकते हैं। इसके अलावा टीम में किसी भी बदलाव की संभावना नहीं है।

IND Predicted XI against NZ: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...