
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान की मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम को एक ट्वीट में एक साथ ट्रोल कर दिया। उन्होंने सिर्फ दो लाइन का एक पोस्ट अपने एक्स अकाउंट पर किया, जिसमें उन्होंने न तो पाकिस्तान की टीम का नाम तो नहीं लिया, न ही किसी प्लेयर का नाम लिया। लेकिन फिर भी उनका इशारा पाकिस्तान की ओर ही था।
दरअसल एक दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया था और दूसरे दिन पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में 8 कैच ड्रॉप कर दिए। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के मजे लिए। उन्होंने जो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है वो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आकाश चोपड़ा ने किया पाकिस्तान की टीम को जमकर ट्रोल
आकाश चोपड़ा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एशिया में, हम खिलाड़ियों को ‘ड्रॉप’ नहीं करते…हम उन्हें ‘आराम’ देते हैं। वास्तव में, हम तो कैच भी नहीं ड्रॉप करते…हम गेंद को जमीन पर रेस्ट करा देते हैं।” इस दो लाइन के पोस्ट में आकाश चोपड़ा ने मेंस और वुमेंस टीम के मजे लिए।
बाबर आजम को टेस्ट टीम से परफॉर्मेंस के बेस पर ड्रॉप किया, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि हम बाबर समेत तीन गेंदबाजों को आराम दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान की महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग मैच में कुल 8 कैच छोड़े और 5 कैच पकड़े। इस वजह से उन्होंने कैच ड्रॉप करने का जिक्र भी किया।”
In Asia, we don’t ‘drop’ players…we ‘rest’ them.
In fact, we don’t even drop catches…we rest the ball on the ground 🤪🤣
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 14, 2024
हालांकि, आकाश चोपड़ा को भी एक एक्स हैंडल ने ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन चोपड़ा ने उस पाकिस्तानी हैंडलर को उन्हीं के भाषा में जवाब दिया। ट्रोल क्रिकेट नाम के एक्स हैंडल ने जसप्रीत बुमराह की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने नो बॉल फेंकी थी।
उस शख्स ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “एशिया में हम नो बॉल नहीं फेंकते, बल्कि लाइन क्रॉस करते हैं।” इस पर आकाश चोपड़ा नहीं रुके और उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की लंबी नो बॉल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हें उस रास्ते पर नहीं जाना चाहिए था।”
You shouldn’t have gone down that route 🤡 https://t.co/ipMun9Fcwq pic.twitter.com/Ps9IncWSVG
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 14, 2024
17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप
रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह
रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

