Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में 53 रन बनाते ही विराट कोहली हासिल कर लेंगे ये खास उपलब्धि

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में फैंस कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। विराट तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वो भी उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच में विराट कोहली के पास टेस्ट फॉर्मेट में नौ हजार रन पूरा करने का मौका होगा। विराट टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज कुछ ही कदम दूर हैं। 16 अक्टूबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विराट कोहली को नौ हजार रन पूरे करने के लिए 53 रनों की जरूरत है।

अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट में नौ हजार से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट से पहले सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगा चुके हैं विराट कोहली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 115 मैच खेलते हुए 8947 रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है। भारत तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पाए जाएगा। जहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट का फॉर्म में होना काफी जरूरी होगा।

वहीं न्यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि, उनमें रनों की भूख पहले की तरह ही बरकारार है एवं खेल के टॉप पर एक दशक से अधिक समय के बाद भी बल्ले से रन बनाने की उनकी इच्छा कम नहीं हुई है।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ...