
New Zealand cricket team (Image Credit- Twitter X)
भारतीय टीम को इस समय न्यूजीलैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबानी करनी है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पहले मैच से पहले कीवी टीम का एक गेंदबाज चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गया है।
न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका
बता दें कि बेंगलुरू में होने वाले पहले मैच से न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज बेन सीर्स (Ben Sears), घुटने की चोट की वजह से ना सिर्फ इस टेस्ट मैच से, बल्कि पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। तो वहीं इससे पहले टीम से केन विलियमसन देरी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में इस गेंदबाज का चोटिल होना न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
दूसरी ओर, बेन सीर्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने Otago Volts से आने वाले अनकैप गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) को टीम के साथ जोड़ा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जैकब ने 299 विकेट हासिल किए हैं, जबकि वह कीवी टीम की ओर से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक उनका रेड बाॅल फाॅर्मेट में डेब्यू नहीं हो पाया है।
बेन सीर्स की इंजरी को लेकर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच Gary Stead ने एक आधिकारिक बयान में कहा- हम स्पष्ट रूप से बेन के लिए निराश हैं जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की मजबूत शुरुआत की और वास्तविक गति विकल्प प्रदान किया। यह देखना बाकी है कि हम कितने समय तक उसके बिना रहेंगे, लेकिन हमें उम्मीद है कि उसके पूरी तरह ठीक होने का पीरियड छोटा होगा।
Squad News | Ben Sears has been ruled out of the upcoming Test series against India due to a knee injury and will be replaced by Jacob Duffy 🏏 #INDvNZhttps://t.co/oSjqrzKrSz
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 15, 2024
RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त
‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर
IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

