
Team India (Image Credit-Instagram)
बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज Team India के लिए शानदार रही, जहां इस सीरीज को टीम ने 3-0 से अपने नाम किया और इस दौरान भारतीय टीम ने हर जीत का जमकर जश्न मनाया। वहीं अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कुछ ऐसे पल दिखाए गए हैं जिसे देख आप काफी उत्साहित हो जाएंगे।
2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू और 1 इंतजार करता रह गया
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ Team India से 2 खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जहां इस लिस्ट में मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल था। साथ ही दोनों ने डेब्यू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और IPL के लिहाज दोनों अब कैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। तो हर्षित राणा को एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, वहीं आखिरी टी20 मैच से पहले राणा को वायरल बुखार हो गया था।
बेहद खास है Team India का ये 3 मिनट वाला वीडियो
*Team India के सोशल मीडिया पर टी20 सीरीज से जुड़ा वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में अर्शदीप और पराग डांस करते दिखे, रिंकू का मनाया जन्मदिन।
*गंभीर खेल रहे थे फुटबॉल, तो हर शहर में जमा हुई फैन्स की भीड़ दिखाई वीडियो में।
*SKY गेंदबाजी कोच से हिंदी में बात कर रहे थे, तो सभी ने मिलकर अभिषेक को मारा।
Team India के इस वीडियो को आप बार-बार देखना पसंद करेंगे
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
टी20 सीरीज को लेकर रेड्डी ने भी शेयर किया एक खास पोस्ट
A post shared by Nitish (@nitish_kumar_reddy_7)
अगली सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया
वहीं भारतीय टीम अब अगली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई है, जहां टीम इंडिया इस समय बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। दोनों टीमों के बीच अब 3 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, ये सभी मैच बेंगलुरु के अलावा पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे। साथ ही इस सीरीज में एक बार फिर से सभी की नजर कप्तान रोहित और विराट की बल्लेबाजी पर होगी, जो बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में सुपर फ्लॉप साबित हुए थे।
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

