Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 14, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Steve Smith, Ben Stokes, Sanju Samson, Shashi Tharoor, Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

1. कैमरन ग्रीन को रीढ़ की हड्डी के तनाव फ्रैक्चर के इलाज के लिए सर्जरी करानी होगी, पढ़ें बड़ी खबर

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को रीढ़ की हड्डी के तनाव फ्रैक्चर के इलाज के लिए, इस हफ्ते एक सर्जरी करानी होगी। इस सर्जरी को कराने की जानकारी को 14 अक्टूबर, सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने दी है। इस सर्जरी की वजह से कैमरन को रिकवर होने में कम से कम 6 महीने लग जाएंगे। ऐसे में वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

2. ‘बिल्कुल बेवकूफी भरा फैसला’ पाकिस्तान द्वारा बाबर आजम को टेस्ट टीम से बाहर करने पर माइकल वॉन

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा की है। बता दें कि यह पहली बार है जब बाबर आजम को उनके करियर के दौरान टेस्ट टीम से बाहर किया गया है। जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर माइकल वाॅन का कहना है कि पीसीबी का यह एक बेवकूफी भरा फैसला है।

3. BGT 2024-25: ओपनिंग में नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे स्टीव स्मिथ

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ओपनिंग करने के बजाए, मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे। स्मिथ के मिडिल ऑर्डर में खेलने की जानकारी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने भी एक बड़ा बयान दिया है।

4. Ranji Trophy 2024-25: भार्गव भट्ट की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई टीम ने घुटने टेके, बड़ौदा ने महत्वपूर्ण मैच को किया अपने नाम

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट ग्रुप A के महत्वपूर्ण मैच में बड़ौदा ने मुंबई को 84 रनों से हराया। इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को 262 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही। बड़ौदा की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

5. शशि थरूर ने तिरुवंतपुरम में शतकवीर संजू सैमसन को ‘Ponnada’ के साथ किया सम्मानित

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 111 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।  हाल ही में तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने संजू सैमसन को अपने घर में आमंत्रित किया और उन्हें दक्षिण भारतीय पारंपरिक ‘Ponnada’ जो एक मानत शॉल है उसे देकर सम्मानित किया।

6. ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI की घोषणा, बेन स्टोक्स की हुई वापसी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं 15 अक्टूबर, मंगलवार से दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आज 14 अक्टूबर को इंग्लैंड ने प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

7. ‘ऑस्ट्रेलिया के अनुभव ने…’ महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद हेड कोच Amol Muzumdar

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रनों से करीबी मुकाबले में हार के बाद, हेड कोच अमोल मजूमदार ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि हम आखिरी ओवर तक खेल में थे, बस ऑस्ट्रेलिया के अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ाया। हार से थोड़ा निराश हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी फील्डिंग की। कुछ मौके लिए जा सकते थे और चीजें अलग हो सकती थीं।

8. अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं Virat Kohli, अभ्यास के दौरान मोबाइल में दिखे बिजी

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है, जहां इस दौरान Virat Kohli भी टीम के साथ मैदान पर स्पॉट किए गए। साथ ही कोहली के एक फैन ने उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बल्लेबाज का टेंशन फ्री अंदाज देखने को मिल रहा है मैदान पर।

9. Shivam Dube ने शेयर की कुछ क्यूट तस्वीरें, बेटे के साथ उतरे मैदान पर खेलने

इन दिनों क्रिकेट से दूर Shivam Dube अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं दुबे इन तस्वीरों में अपनी वाइफ और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं, साथ ही ये सुपर क्यूट तस्वीरें कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

10. Rest Day क्या होता है ये Rinku Singh नहीं जानते, उनको सिर्फ मेहनत करना आता है

हर सीरीज के साथ इंटरनेशनल लेवल पर Rinku Singh का प्रदर्शन शानदार होता जा रहा है, जैसे ही रिंकू को मौका मिलता है वैसे ही ये खिलाड़ी रनों की बारिश कर देता है। साथ ही ये बल्लेबाज अपने खेल के अलावा फिटनेस पर भी ज्यादा से ज्यादा फोकस करने लगा है, इसी कड़ी में रिंकू ने एक नई रील वीडियो शेयर की है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...