Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट में आक्रामक खेल को देख काफी खुश है आकाश चोपड़ा, खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मामला है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में काफी आक्रामक खेल खेला है और यह सभी खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छी बात है। आकाश चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया कि रिंकू सिंह ने भी यह बात कही थी की टीम मैनेजमेंट ने उनसे विस्फोटक बल्लेबाजी करने को कहा है।

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। मेजबान ने पहले मैच में 11.5 ओवर में ही 128 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 221 रन बनाए। तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रनों का रिकॉर्डतोड़ स्कोर बनाया।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘हमें गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी को लेकर बात करनी चाहिए। एक नया कप्तान और कोच आया और एकदम से सभी खिलाड़ियों को नए रवैया के साथ खेलते हुए देखा गया। जिओसिनेमा के साथ पोस्ट मैच इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने भी यह कहा था कि उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करने को कहा गया है और किसी और चीज को सोचने के लिए नहीं कहा गया है।

सभी खिलाड़ियों से यह बात बोल दी गई है कि उन्हें सिर्फ आक्रामक खेल खेलना है और इस बात की बिल्कुल भी टेंशन नहीं लेनी है कि विकेट लगातार गिर रहे हैं।’

अगर टीम आपको सपोर्ट कर रही है तो आप ड्रॉप नहीं होंगे: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘लगातार बड़े शॉट खेलने सच में बेहतरीन बात है लेकिन अगर कोई खिलाड़ी आउट हो रहा है तो आपको बैकअप भी चाहिए। अगर खिलाड़ी आउट हो जाएगा तो उसे ड्रॉप कर दिया जाएगा। लेकिन अगर टीम आपको सपोर्ट कर रही है तो आप ड्रॉप नहीं होंगे और यह बहुत ही अच्छी बात है। ऐसा लग रहा है कि यह यंगिस्तान अलग खेल खेलना चाह रही है।

अभी तक हमने दो कमजोर टीम श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ खेला है। हालांकि टीम ने पहले 6 और 10 ओवर में लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी की है जो की बहुत बड़ी बात है। मुझे खुशी है कि सभी खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।’

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...