Skip to main content

ताजा खबर

अब न्यूजीलैंड को मात देने की है बारी, Team India ने शुरू कर दी है अपनी तैयारी

Team India (Image Credit- Twitter X)

एक बार फिर से Team India रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है, जहां हिटमैन की सेना का सामना अब टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड से होगा। साथ ही ये टेस्ट सीरीज भी WTC के लिहाज से काफी अहम रहने वाली है, जिसे लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पूरे फोकस के साथ इस सीरीज के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दिया है और उसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

एक नाम गायब है Team India से

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कुछ दिनों पहले ही Team India का ऐलान हुआ है, वहीं टीम में लगभग वो ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। बस टीम में इस बार यश दयाल का चयन नहीं हुआ है, दरअसल रणजी ट्रॉफी के मैच में यश को चोट लगी थी और इसी कारण उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है। वैसे ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा था, लेकिन दयाल को उस सीरीज में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। वहीं इस सीरीज के लिए टीम के साथ में कुछ रिजर्व खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे, जहां इस लिस्ट में मयंक यादव के अलावा कुछ और नए नाम शामिल हैं।

Team India ने शुरू की टेस्ट सीरीज के लिए कड़ी तैयारी

*न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए Team India ने शुरू की तैयारी।
*बेंगलुरु से एक वीडियो आया सामने, इस दौरान नेट्स में अभ्यास कर रहे थे खिलाड़ी।
*वहीं केएल राहुल के साथ फील्डिंग अभ्यास करते हुए स्पॉट हुए सरफराज खान।
*16 अक्टूबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, बेंगलुरु के अलावा पुणे और मुंबई में होंगे मैच।

अभ्यास करते हुए Team India के खिलाड़ियों का वीडियो

Team India today’s practice session at Chinnaswamy stadium.🇮🇳🔥

Boy’s of Captain Rohit Sharma getting ready to rule 💪 pic.twitter.com/Hj4gnX2hyH

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 14, 2024

आज है टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का जन्मदिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं नजर

हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...