Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: भार्गव भट्ट की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई टीम ने घुटने टेके, बड़ौदा ने महत्वपूर्ण मैच को किया अपने नाम

MUM vs BARODA (Pic Source-X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट ग्रुप A के महत्वपूर्ण मैच में बड़ौदा ने मुंबई को 84 रनों से हराया। इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को 262 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही। बड़ौदा की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मैच में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाए। टीम की ओर से नितेश पटेल ने 86 रनों की पारी खेली जबकि अतीत सेठ ने 66 रनों का योगदान दिया। राज लिंबानी ने 30 रन बनाए। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने तीन विकेट झटके जबकि Tanush Kotian ने चार विकेट अपने नाम किए।

जवाब में मुंबई की टीम अपनी पहली पारी में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने 52 रनों की पारी खेली जबकि हार्दिक तमोर ने 40 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से भार्गव भट्ट ने चार विकेट झटके जबकि अभिमन्यु सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।

बड़ौदा दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा और 185 रन पर ऑलआउट हो गए। टीम की ओर से कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 55 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा महेश पीठिया ने 40 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से Tanush Kotian ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके अलावा हिमांशु सिंह ने तीन विकेट अपने नाम किए।

बड़ौदा के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में की बेहतरीन गेंदबाजी

मुंबई के लिए यह मैच इतना अच्छा नहीं रहा और टीम ने सभी विकेट खोकर 177 बनाए। मुंबई की ओर से दूसरी पारी में सिद्धेश लाड ने 59 रनों की पारी खेली। अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 30 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष म्हात्रे ने 24 रनों का योगदान दिया।

बड़ौदा की ओर से भार्गव भट्ट ने 6 विकेट झटके जबकि महेश पीठिया ने दो विकेट अपने नाम किए। यह मैच जीतने के बाद बड़ौदा ने 6 अंक अपने नाम कर लिए हैं और ग्रुप A में टीम 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

 

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...