Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: क्वालिफायर 1 में पठान ब्रदर्स ने की कमाल की बल्लेबाजी, साउदर्न सुपर स्टार्स के सामने जीत के लिए रखा इतने रनों का लक्ष्य 

Southern Super Stars vs Konark Suryas Odisha (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LCC) के जारी तीसरे सीजन का पहला क्वालिफायर मैच आज 12 अक्टूबर, शनिवार को कोणार्क सूर्यास ओडिशा और साउदर्न सुपर स्टार्स के बीच खेला जा रहा है।

तो वहीं इस महत्वपूर्ण क्वालिफायर मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और यूसुफ पठान का बल्ला, अपनी टीम कोणार्क सूर्यास ओडिशा के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करता हुआ नजर आया है।

पठान ब्रदर्स की इस शानदार पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं। मुकाबले में इरफान ने 47 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो यूसुफ ने 21 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

After 4 wickets down for just 8 runs the Pathan brothers did well to get the team to a competitive total 👏

Catch all the action from the second innings only on @StarSportsIndia & @FanCode#SSSvKSO #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Srinagar pic.twitter.com/fY2xBRhXTG

— Legends League Cricket (@llct20) October 12, 2024

कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने जीत के लिए रखा 147 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी के बारे में आपको जानकारी दें, तो साउदर्न सुपर स्टार्स के कप्तान केदार जाधव ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए इरफान पठान (62) की कप्तानी पारी के दम पर, कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं। साथ ही टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी ने 22 तो यूसुफ पठान ने 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं साउदर्न सुपर स्टार्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो हामिद हसन, अब्दुर रज्जाक, सुबौत भाटी और केदार जाधव को 2-2 विकेट मिले। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या कोणार्क सूर्यास ओडिशा से मिले 147 रनों के टारगेट को साउदर्न सुपर स्टार्स हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...

IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs CSK: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स 21 मई, गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर...

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...