Skip to main content

ताजा खबर

Tilak Varma ने पोस्ट के जरिए बताई दिल की बात, इंस्टा पर उमड़ आए जज्बात

Tilak Varma (Image Credit-Instagram)

जब-जब Tilak Varma को टीम इंडिया से मौके मिले हैं, उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। वहीं IPL में दमदार प्रदर्शन कर, उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्का किया था। दूसरी ओर अब वो टीम इंडिया के साथ अब अपने शहर पहुंच गए हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी का उत्साह सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

पहले नहीं हुआ था Tilak Varma का चयन

जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए Tilak Varma टीम की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन फिर उन्हें सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया में चुना गया था। वहीं तिलक का टीम में आने का कारण था शिवम दुबे, दरअसल चोट के कारण दुबे इस सीरीज से बाहर हुए थे और उनकी जगह तिलक ने ली थी।

Tilak Varma ने अब ली है राहत की सांस

*Tilak Varma ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं फैन्स के साथ।
*तिलक की ये नई तस्वीरें टीम इंडिया के नेट्स की है, जिसमें की उन्होंने कड़ी मेहनत।
*साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- Feels so good to be back with the team
*बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में तिलक को मिल सकता है लोकल मैदान पर खेलने का मौका।

अभ्यास सत्र के बीच से Tilak Varma की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

बांग्लादेश टीम का फिर हो सकता है सूपड़ा साफ

बांग्लादेश टीम भारत का ये दौरा कभी याद नहीं रखेगी, जहां पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराया। फिर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई, जिसमें भारतीय टीम लगातार 2 मैच जीत चुकी है और आज का मैच भी SKY की टीम अपने नाम कर लेती है तो बांग्लादेश एक बार फिर से वाइट वॉश का शिकार हो जाएगी। इस सीरीज के खत्म होने के कुछ दिन बाद टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा, जहां 16 अक्टूबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।

रिंकू सिंह के लिए टीम इंडिया के इंस्टा पर खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...